फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Offensive photos of teenager went viral

किशोरी के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Offensive photos of teenager went viral
भोपा। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने गांव के ही कुछ लोगों पर नाबालिग बहन के फोटो आपत्तिजनक रूप में एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ युवकों ने कुछ दिन पूर्व घेर में जाती उसकी नाबालिग बहन के फोटो मोबाइल से खींच लिए। आरोप है कि इन फोटो को कंप्यूटर से अश्लील रूप में एडिट करने के बाद आरोपियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जब किशोरी के भाई ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शिकायत करने पर पीड़िता के भाई को धमकी भी दी गई। पीड़ित भाई ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed