{"_id":"68321b32c8aba2a58b074c92","slug":"objections-resolved-new-circle-rates-will-be-applicable-from-may-26-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-146363-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आपत्तियों का निस्तारण, 26 मई से लागू होंगे नए सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आपत्तियों का निस्तारण, 26 मई से लागू होंगे नए सर्किल रेट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नए सर्किल रेट लागू किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। दाखिल की गई 37 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। एडीएम वित्त, राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि नई दरें 26 मई से लागू होंगी। औसतन 10 से 25 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं। प्राइम लोकेशन वाली कुछ जगहों पर दर 30 फीसदी तक रहेगी।
एडीएम वित्त ने बताया कि सर्किल दर सूची (सर्किल रेट) के संशोधन संबंधी प्रस्ताव का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को सूची जिला निबंधक कार्यालय, सभी उप निबंधक कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। जनपद की वेबसाइट https://muzaffarnagar.nic.in/ पर सुबह 10 बजे प्रकाशित कर दी जाएगी।
आईजीआरएस वेबसाइट पर निबंधन विभाग के लिंक https://igrsup.gov.in/igrsup/getUploadedRateList पर भी उपलब्ध होगी। सोमवार से नई दरों पर ही बैनामे होंगे।
पिछले दो साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। इस बार अनंतिम सूची जारी होने के बाद 37 आपत्तियां दाखिल की गईं। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर गठित कमेटी ने आपत्तियों का निस्तारण किया, जिसके बाद सर्किल रेट की स्थिति स्पष्ट हो गई है, जिसके प्रकाशन की तैयारी है।