फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OBC caste

‘अति पिछड़ों को अधिकार दिलाकर रहेंगे’

Wed, 07 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
OBC caste
कश्यप-निषाद सभा के कार्यक्रम में मौजूद वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी सभा के अध्यक्ष और बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए 12 दिसंबर को संसद का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन


अलमासपुर चौराहे पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने कश्यप, निषाद, प्रजापति, राजभर सहित 17 जातियों को एससी का लाभ देने की घोषणा तो की, लेकिन सच्चे दिल से प्रयास किसी ने नहीं किया। कश्यप समाज अब किसी के बहकावे में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि देश में छह राज्य ऐसे हैं, जिनमें आरक्षण के लिए पिछड़ी जाति चिह्नित ही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल को निषाद जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए कहा कि सरकार व्यवस्था ठीक नहीं कर पाई। इस अवसर पर रामकुमार कश्यप ने शॉल ओढ़ाकर पूर्व सांसद का स्वागत किया। शिवकुमार कश्यप, प्रमोद कश्यप, नरेश कश्यप, कंवरपाल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, राधे कश्यप, हरपाल कश्यप, सुधीर कश्यप, रघुवीर कश्यप, विनोद कश्यप, मदन कश्यप, राजू कश्यप, राजेंद्र कश्यप, नारायण कश्यप, वीरसेन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed