फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Oath taking ceremony was seen divided into two groups in Budhana

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में दो गुटों में बंटा नजर आया शपथ ग्रहण समारोह

Fri, 26 May 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony was seen divided into two groups in Budhana
डीएवी पब्लिक स्कूल में चेयरपर्सन उमा त्यागी और उनके समर्थित सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन उमा त्यागी सहित सभी 17 सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दो स्थानों पर हुआ। शपथ ग्रहण समारोह दो गुटों में बंटा नजर आया।
डीएवी पब्लिक स्कूल में चेयरपर्सन उमा त्यागी उनके समर्थित सदस्य सलीम, नितिन शर्मा, नियम पवांर, फरीदा, गुलफाम खान, नसीम व नूरजहां नाज ने भाग लिया। उप जिलाधिकारी अरूण कुमार ने शपथ दिलवाई। इस मौके पर चेयपर्सन ने कहा कि सबके सहयोग से कस्बे का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत ने कहा कि चेयरपर्सन बन जाने के बाद उनके लिए सभी बराबर है। उन्हें सबको बराबर सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान, चरथावल के विधायक पंकज मलिक, विधायक अनिल, स्कूल के पदाधिकारी अरविंद कुमार, लाला निरंजन स्वरूप, रालोद नेता विनोद मलिक, सपा नेता प्रमोद त्यागी, बालकिशोर त्यागी, मा नहार सिंह, एहतशाम सिद्दीकी व तोसीफ राही सहित गठबंधन के सभी पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत सभागार में भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। यहां उषा, सुनीता, सुमन सिंह, पुष्पा, साबरा, योगेंद्र, योगेश कुमार, इमरान, मोहम्मद राशिद व अजय ने भाग लिया। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, भाजपा नेता राजेश संगल व प्रेम त्यागी, अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा मौजूद रहे। निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि नए बोर्ड में सभी को साथ लेकर नहीं चला गया तो विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed