{"_id":"649840251825dd7ebb049214","slug":"oath-administered-to-ban-brahmabhoj-tradition-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2411-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ब्रह्मभोज प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ब्रह्मभोज प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिलाई शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गुर्जर सद्भावना सभा की वार्षिक बैठक गुर्जर धर्मशाला शुकतीर्थ में हुई। प्रोफेसर रामपाल सिंह ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। समाज में ब्रह्मभोज प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।
मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि समाज से ब्रह्मभोज का त्याग होना चाहिए। रस्म पगड़ी के समय लंबे भाषण ना देकर केवल परिवार का परिचय कराना ही उचित रहेगा। अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि समाज के युवाओं के बच्चों के लिए जिलेभर में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा।
इस मौके पर गुर्जर समाज की ओर आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं, मेडिकल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मदद देने की घोषणा की गई। इस मौके पर ओपी चौहान, भीष्म सिंह गुर्जर, मास्टर महकार सिंह, विनोद, संसार सिंह, सन्नी मुखिया, बालक राम, बृजपाल प्रधान, अंकुर भाटी, डॉ. राजेंद्र सिंह मौजूद रहें। संवाद