{"_id":"65e70d8f07ed10fca30c6500","slug":"now-you-can-travel-in-ac-buses-at-low-fares-till-31st-march-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-118127-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसी बसों में कम किराए पर अब 31 मार्च तक कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसी बसों में कम किराए पर अब 31 मार्च तक कर सकेंगे यात्रा
विज्ञापन
-पहले परिवहन विभाग ने 28 फरवरी तक के लिए यह सुविधा दी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अब 31 मार्च तक कम किराए पर एसी बसों में यात्रा कर सकेंगे। पहले परिवहन विभाग ने 28 फरवरी तक के लिए यह सुविधा दी थी। अधिकारियों से बस परिचालकों को यात्रियों को दस प्रतिशत किराया कम करके सुविधा देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े में 145 निगम की रोडवेज बसें हैं, जो रोजाना मुजफ्फरनगर बस अड्डे से विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों को लेकर फर्राटा भरती हैं। इन बसों में 14 एसी बसें हैं। इनमें मुजफ्फरनगर से सहारनपुर व आगरा के लिए दो (किराया 760), मुजफ्फरनगर से सहारनपुर व वृंदावन दो (किराया 599), मुजफ्फरनगर से शामली व लखनऊ वाया मेरठ दो (किराया 1125), मुजफ्फरनगर से शामली व लखनऊ वाया बिजनौर दो (किराया 1010), मुजफ्फरनगर से अयोध्या दो (किराया 1341) का संचालन किया जाता है। इनके अलावा 4 बसों को अतिरिक्त तौर पर वर्कशॉप में रखा जाता है ताकि किसी बस के खराब होने पर इनमें से किसी एक को यात्रियों की सुविधा के अनुसार भेजा जा सके।
--
किराया किया था दस प्रतिशत कम-
दिसंबर माह में कोहरे के कारण यात्री कम निकल रहे थे। इसके चलते एसी बसों में परिवहन निगम के मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों का किराया दस प्रतिशत कम किया था। सोलह दिसंबर 2023 से 28 फरवरी तक यह सुविधा लागू रहने के आदेश थे, लेकिन इस सुविधा का समय बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
-
इन्होंने कहा-
मुख्यालय ने एसी बसों में दस प्रतिशत किराया कम करने की सुविधा का समय बढ़ा दिया है। अब यात्रियों को यह सुविधा 31 मार्च तक मिलेगी। -प्रभात कुमार सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर डिपो।