{"_id":"608c4f1f8ebc3e4d1212e59a","slug":"now-we-will-not-sell-bartenders-in-mandi-by-placing-goods-on-the-road-devband-news-mrt536524628","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंडी में सड़क पर सामान रखकर नहीं बेचेंगे आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंडी में सड़क पर सामान रखकर नहीं बेचेंगे आढ़ती
विज्ञापन

देवबंद। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने फल-सब्जी मंडी के आढ़तियों को कोरोना की नई गाइड लाइन का पाठ पढ़ाते हुए उस पर अमल करने को प्रेरित किया।
शुक्रवार को नवीन मंडी स्थल पर आढ़तियों की बैठक में मंडी सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि कोई भी फल-सब्जी का व्यवसाय करने वाला आढ़ती सड़क पर सामान रखकर नहीं बेचेगा। आढ़ती मंडी में स्थित टीन शेड या अपनी दुकान पर सामान रखकर बेचेंगे। सड़क को खाली जाए। जिससे आवागमन में कोई दिक्कत न हो। रेलवे चौकी प्रभारी ने कहा कि फल व सब्जी मंडी सुबह के समय लगती है, इसलिए आढ़ती दूर तक अपनी दुकान लगाए जिससे लोग एक जगह एकत्र न हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी आढ़ती सड़क पर सामान नहीं रखेगा। क्योंकि सामान सड़क पर रख लेने से वहां भीड़ लग जाती है। इससे कोरोना संक्रमण को बढ़ावा मिलता है। अधिकारियों ने कहा कि मंडी में आने वाले प्रत्येक आढ़ती व किसानों को मास्क जरूर लगाना चाहिए। साथ ही दो गज की दूरी बनाकर रखें और नाक व मुंह को छूने से पहले हाथों को सैनिटाइज करते रहे। बैठक में मंडी प्रधान सुलेमान फारूकी, अदनान फारूकी, राजू कक्कड़, सतपाल, तनवीर, कलीम कुरैशी, सुभाष होरा, फाजिल, नईम, कय्यूम, अरशद, फुरकान व देशराज आदि मौजूद रहे।