{"_id":"68891996cb28bb2cc60c1d8a","slug":"now-there-is-a-rumour-of-miscreants-roaming-around-with-drones-night-spent-keeping-vigil-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-150990-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ड्रोन के साथ अब बदमाशों के घूमने की अफवाह, पहरा देकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ड्रोन के साथ अब बदमाशों के घूमने की अफवाह, पहरा देकर काटी रात
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय आकाश में ड्रोन उड़ने के साथ साथ अब रात में बदमाशों के घूमने की अफवाह से लोगों में दहशत फैल गई। कस्बे के एक मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को पहरा देकर रात काटी।
कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी में सोमवार देर शाम अफवाह फैली कि मोहल्ले में बदमाश घूम रहें हैं। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। दहशत में लोगों ने पहरा देकर रात गुजारी। सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में रातभर कांबिंग की। पिछले दिनों गांव सादपुर, भलेड़ी, सालारपुर में रात को ड्रोन उड़ते हुए देखे जाने का शोर मचा था।ड्रोन का पीछा भी किया था। ड्रोन जंगल में पहुंच कर गायब हो गए थे।
दो दिन पूर्व कस्बे की आदर्श कॉलोनी में भी लोगों ने रात में ड्रोन आकाश में उड़ते हुए देखें। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछा भी किया था, लेकिन ड्रोन जंगल में पहुंच कर गायब हो गए थे। आकाश में रात के समय ड्रोन उड़ने के अलावा अब रात में बदमाशों के घूमने की अफवाह फैल रही है।
विज्ञापन
सीओ जानसठ यतेंद्र नागर का कहना है कि रात में बदमाशों के घूमने की खबर फैली थी। यह खबर अफवाह भी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें।