{"_id":"645665c22218ae869b0f31f6","slug":"now-the-road-will-not-get-spoiled-due-to-water-filling-from-vasundhara-colony-to-parikrama-marg-muzaffarnagar-news-c-14-1-213351-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अब वसुंधरा कॉलोनी से परिक्रमा मार्ग तक पानी भरने से खराब नहीं होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अब वसुंधरा कॉलोनी से परिक्रमा मार्ग तक पानी भरने से खराब नहीं होगी सड़क
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर बनायी गई सीसी रोड ।
- 2.50 करोड़ में बनकर तैयार हुआ सीसी मार्ग, लोगों की बड़ी समस्या का निराकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेशू चौक से लेकर परिक्रमा मार्ग तक की सड़क 2.50 करोड़ में बनकर तैयार हो गई है। पानी भरने से बार-बार खराब होने वाले टुकड़े वसुंधरा के गेट से परिक्रमा मार्ग तक सीसी रोड बनाया है। अब यहां के लोगों की बड़ी समस्या का निराकरण हो गया है।
श्रीराम कॉलेज के सामने से होकर जाने वाले यह मार्ग लंबे समय से बदहाल था। इस क्षेत्र की जनता लगातार जन प्रतिनिधियों को भी शिकायते करके थक गई थी। चेयरपर्सन यहां इसलिए कार्य नहीं करा पाई क्योंकि यह पालिका क्षेत्र से बाहर था। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयास से इस सड़क को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराया। इस सड़क पर 2.50 करोड़ का खर्च आया है। यह सड़क अब रेशू चौक से परिक्रमा चौक तक बन गई है।
इस सड़क के जिस स्थान पर पानी भरा रहता था, वहां सीसी रोड बनाया गया है। वसुंधरा काॅलोनी के गेट से परिक्रमा चौक तक सीसी रोड ही बना है। यहां पानी भरने के कई कालोनियों का रास्ता बंद हो जाता था। एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि इस मार्ग को बनाते समय दोनों तरह की रोड पास हुई थी। मार्ग के जिस हिस्से में पानी भरता था, वहां सीसी रोड बनाई गई है।