फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now oxygen bank will be established in every village

अब गांव-गांव में होगी ऑक्सीजन बैंक की स्थापना

Thu, 13 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now oxygen bank will be established in every village
अब गांव-गांव में होगी ऑक्सीजन बैंक की स्थापना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत ग्रामों का निरीक्षण कर संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि गांव-गांव ऑक्सीजन बैैंक की स्थापना की जाए। कहा कि इसके लिए गांव में एक कमेटी का गठन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
डीएम ने सदर ब्लॉक के ग्राम कूकड़ा में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर और कोविड कैंप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके पश्चात उन्होंने गांव बहादरपुर में बनाए गए वृहद गो संरक्षण केंद्र पर जाकर गोवंश के लिए चारे, पानी व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम भलेड़ी, ब्लॉक जानसठ में कोविड कैंप सेंटर व डोर टू डोर सर्वे कर रही टीम के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने विकास खंड खतौली के ग्राम बड़सू में कोरोना लक्षण के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनको दी जा रही सुविधाओं, दवाइयों व अन्य व्यवस्थाओं के बारे के जानकारी प्राप्त की। जिनका ऑक्सीजन स्तर कम आ रहा है उसकी सूचना तत्काल दी जाए। डीएम ने शाहपुर ब्लॉक के ग्राम रसूलपुर जाटान का भी निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 रोग के प्रति सजगता, संभावित रोगियों के चिह्निकरण तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण किया जाए। भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed