{"_id":"5f2ef2198ebc3e41103b9080","slug":"now-milk-production-will-increase-in-the-country-balyan-muzaffarnagar-news-mrt4953193147","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अब दूध उत्पादन बढे़गा: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अब दूध उत्पादन बढे़गा: बालियान
विज्ञापन
विकास भवन में कार्यक्रम को झंडी दिखाते केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश में अब दूध उत्पादन बढे़गा: बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अच्छी नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने को यह योजना चलाई गई है। इससे देश में दूध के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। जिले के 498 गांवों में 50 हजार पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा।
विकास भवन के प्रांगण में कृत्रिम गर्भाधान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में लगी टीम की गाड़ी को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ बालियान ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में गोवंशीय पशुओं में स्वदेशी नस्ल में डैम यील्ड 3000 लीटर प्रति ब्यांत का साहीवाल नस्ल का सीमन प्रयोग किया जाएगा। इस अभियान से गाय 90 प्रतिशत बछिया को जन्म देगी, बछड़ों की संख्या में तेजी के साथ कर्मी आएगी, जो इस समय किसानों की फसल नुकसान का सबसे बड़ा कारण बने हैं। गोवंशीय पशुओं में विदेशी नस्ल में जर्सी तथा एचएफ प्रजाति का सीमन प्रयोग किया जाएगा, जो एक ब्यांत में दस हजार लीटर दूध देगी। महिषवंशीय पशुओं में मुर्रा नस्ल के सीमन का प्रयोग किया जाएगा, जो एक ब्यांत में तीन हजार लीटर दूध देती है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह ने बताया कि जिले के सभी 498 गांवों में 50 हजार पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, डॉ दिनेश तोमर, डॉ कर्मवीर सिंह यादव, डॉ संजय अग्रवाल, डॉ डीपी सिंह, डॉ हेमंत गुप्ता, डॉ आशा यादव आदि मौजूद रहे।