फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now Kovishield's second dose will start after 12 weeks

अब 12 हफ्ते बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

Sun, 23 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now Kovishield's second dose will start after 12 weeks
अब 12 हफ्ते बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। जिन लोगों ने कोविशील्ड की अपनी पहली डोज लगवाई है, उनको दूसरी डोज अब 12 सप्ताह बाद ही लगाई जाएगी। कोविशिल्ड की दूसरी डोज छह सप्ताह बाद लगाई जाती थी, लेकिन अब यह डोज 12 सप्ताह बाद ही लगेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जिन लाभार्थियों को कोवैक्सीन लगाई गई है उनकी दूसरी डोज पहले की तरह 28 दिन बाद ही लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 मई 2021 से प्रात: साढ़े नौ बजे से लेकर सायं साढ़े चार बजे तक वृंदावन गार्डन, भोपा रोड एवं एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग निकट रोडवेज बस स्टैंड पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर सिर्फ कोवैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों जगह वह लाभार्थी अपनी दूसरी कोवैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं, जिन्होंने अपनी प्रथम डोज निजी हॉस्पिटल में लगवाई है , जिसके लिए लाभार्थी को अपने साथ पहली डोज के समय दिया गया रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड की फोटोकॉपी या मूल प्रति अपने साथ लाना आवश्यक है। इन दोनों कैंपों में कोवैक्सीन की दूसरी डोज पूर्णता निशुल्क लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed