फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now in Purkaji area, farmers removed electricity meters from tube wells

अब पुरकाजी क्षेत्र में किसानों ने नलकूपों से विद्युत मीटर उतारे

Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now in Purkaji area, farmers removed electricity meters from tube wells
पुरकाजी के गांव तुग़लकपुर कमहेड़ा में नलकूपों से मीटर उखाड़ते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। ऊर्जा निगम की ओर से नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटर का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को गांव तुगलकपुर और कमहेड़ा के करीब 250 किसानों ने नलकूपों से विद्युत मीटर उतार कर बिजलीघर पर रख दिए। कुछ दिन पूर्व उमरपुर के किसानों ने भी नलकूपों से विद्युत मीटर उतार कर खानपुर बिजलीघर पर रख दिए थे।
विज्ञापन

गांव तुगलकपुर और कमहेड़ा के करीब 250 किसान बुधवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह के घेर में इकट्ठा हुए। यहां विचार विमर्श करने के बाद सभी किसान खेतों पर पहुंचे और उर्जा निगम की ओर से निजी नलकूपों पर लगाए सभी विद्युत मीटर उखाड़ लिए। इसके बाद सभी किसान नारेबाजी करते हुए गांव कमहेड़ा के बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत मीटरों को वहां रख दिया। किसानों ने भविष्य में विद्युत मीटर लगाने की कार्रवाई का सख्त विरोध करने का निर्णय लिया। इस दौरान भाकियू मीडिया प्रभारी गोविंद शर्मा, ग्राम अध्यक्ष सुधीर कुमार, अमित प्रधान, ललित मुखिया, विपिन कुमार , अनंगपाल मुखिया, भूपेंद्र ,कपिल कुमार अश्वनी कुमार , प्रधान प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार ,गुफरान, लीलू, शैंकी, संदीप, रजनीश, मंजीत, राहुल, अंकुश, सुशील सैनी, जयकुमार, मोनू ,राजेन्द्र शर्मा, राजपाल सिंह, विक्रम काजी, परमजीत, राजू व हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को ही पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में किसानों ने भी विद्युत निगम की ओर से नलकूपों पर लगाए गए मीटर उतार कर खानपुर गांव के बिजलीघर में जमा कर दिए थे। किसानों ने बताया था कि मीटर में 15 दिन का बिल छह से आठ हजार रुपये के बीच आया है। चेतावनी दी थी कि अब किसी भी कीमत पर नलकूप पर बिजली का मीटर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed