फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now focus on supply chain in fake food supplements

नकली फूड सप्लीमेंट में अब सप्लाई चेन पर फोकस

Wed, 25 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now focus on supply chain in fake food supplements
नकली फूड सप्लीमेंट में अब सप्लाई चेन पर फोकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारीरिक सौष्ठव बनाने के नाम पर युवाओं की जान से खिलवाड़ करने वाले नकली फूड सप्लीमेंट प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों से सप्लीमेंट खरीदने वाले लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए आरोपियों के पास से बरामद बिल व अन्य कागजात खंगाले जा रहे हैं।
सिविल लाइंस थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार देर रात शहर के पुरानी घास मंडी में दबिश देकर नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। मामले में भाकियू नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद अर्शी के साथ ही फैक्टरी संचालक जुबेर अहमद और आमिल को गिरफ्तार करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के नकली रेपर और बड़े पैमाने पर नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया था। पूछताछ में आरोपियों द्वारा आसपास के जनपदों के साथ ही लखनऊ, बरेली और नागपुर व हरियाणा के यमुनानगर में बड़े पैमाने पर सप्लाई की बात कबूल की थी।
विज्ञापन

इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सप्लाई बिल व कागजात भी बरामद किए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपियों से नकली फूड सप्लीमेंट खरीदकर युवाओं की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इनमें कुछ जिम संचालक, फूड सप्लीमेंट बेचने वाले दुकानदारों के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटर संचालक की तलाश में मेरठ जाएगी टीम
मुजफ्फरनगर। नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाले आरोपियों को नामी कंपनियों के नकली रेपर प्रिंट कर उपलब्ध कराने वाले प्रिंटर संचालक की तलाश में जल्द ही एक टीम मेरठ भेजी जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में नकली रेपर मेरठ से छपवाए जाने की जानकारी दी थी, जिस पर संबंधित प्रिंटर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बड़े सप्लायर्स की तलाश में होगी टीमें गठित
मुजफ्फरनगर। नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाले आरोपियों ने पूछताछ में अपने प्रोडक्ट की सप्लाई आसपास के जिलों के साथ ही लखनऊ, बरेली और नागपुर व यमुनानगर में बड़े पैैमाने पर किए जाने की जानकारी दी है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही नागपुर व यमुनानगर के बड़े सप्लायर्स की तलाश में भी टीमें गठित कर उनकी धरपकड़ के लिए रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed