Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now development will speed up through the expressway

Muzaffarnagar News: एक्सप्रेसवे से अब फर्राटा भरेगा विकास

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now development will speed up through the expressway
ख्यावड़ी में एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री मुख्यमत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल/बुढ़ाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा दिया है। एक्सप्रेसवे अब वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जिले के करीब 16 किमी के हिस्से में सिर्फ परिवहन ही नहीं, बल्कि विकास की नई इबारत लिखे जाने की संभावना है। जमीनों के दाम 10 गुना तक बढ़ गए हैं।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बागपत से होते हुए फुगाना क्षेत्र से भी गुजरे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फुगाना, भौराकलां और चरथावल पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करती रही।
विज्ञापन

पश्चिम यूपी को लाभ होगा। दिल्ली और देहरादून आने-जाने के लिए अब मेरठ और सहारनपुर मंडल के लोगों को बेहद आसानी हो जाएगी।
चरथावल के लोग गदगद नजर आए। हर क्षेत्र में विकास की उम्मीद बढ़ेगी। लोगों का कहना है चरथावल एवं आसपास के गांवों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए मुजफ्फरनगर हाईवे से जाना पड़ता था। इसमें करीब तीन घंटे लगते हैं। इसी तरह देहरादून जाने में तीन घंटे लगते थे। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को लोगों की मुराद पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed