फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to the company for not delivering the garbage to MRF center

Muzaffarnagar News: कूड़ा एमआरएफ सेंटर नहीं पहुंचाने पर कंपनी को नोटिस

Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Notice to the company for not delivering the garbage to MRF center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कूड़े से कमाई का खाका खींच रही है, जिसके लिए एनजीओ से शून्य खर्च के अनुबंध पर एमआरएफ सेंटर का संचालन कराया जा रहा है। एनजीओ की ओर से पालिका को इसके लिए मासिक भुगतान भी किया जाएगा। एमआरएफ सेंटर पर गीला और सूखा कूड़ा पहुंचाने के लिए एमआईटूसी कंपनी को निर्देश दिये गए थे। निर्देशों का पालन नहीं होने पर ईओ ने कंपनी को नोटिस दिया है। निर्देशित किया कि वार्डों से कूड़ा सीधे एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जाए।
नगर पालिका ने एकता विहार में एक एमआरएफ सेंटर एनजीओ के सहारे अनुबंध के आधार पर शुरू करा दिया है। यहां पर कूड़े का निष्पादन और प्रसंस्करण करने के लिए छह मशीन लगाई गई हैं। करीब 10 वार्डों से कूड़ा पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट कर रही एमआईटूसी कंपनी को निर्देश दिए गए थे कि वो वार्डों से ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करते हुए सेंटर पर पहुंचाया जाए, लेकिन एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा नहीं पहुंचने की शिकायत ईओ से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक को नोटिस दिया है। उन्होंने जवाब मांगते हुए तत्काल ही वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों से सीधे सेंटर पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। नोटिस में साफ कहा गया है कि वार्ड में ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग किया जाए। साथ ही उसको कंपनी के गारबेज ट्रांसफर सेंटर पर न पहुंचाकर सीधा एकता विहार में संचालित हो रहे एमआरएफ सेंटर पर लाया जाए ताकि वहां पर कूड़े का प्रसंस्करण और निष्पादन करते हुए उसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed