फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to ration dealers of Lachhera in tea leaf case

Muzaffarnagar News: चाय पत्ती मामले में लच्छेड़ा के राशन डीलरों को नोटिस

Wed, 22 May 2024 04:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to ration dealers of Lachhera in tea leaf case
मुजफ्फरनगर। सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन के साथ चाय पत्ती बेचने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने लच्छेड़ा के दो उचित दर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनके अलावा शहर के एक राशन डीलर पर कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा में उचित दर विक्रेता पाल्लो देवी और रितू की ओर से कार्डधारकों पर दबाव बनाकर राशन के चाय पत्ती देने की शिकायत मिली थी। इस मामले में टीम गठित कर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर और बुढ़ाना से जांच कराई गई थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आई अनियमितताओं के क्रम में पाल्लो देवी और रितू के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनके अलावा नगर के उचित दर विक्रेता अनुज चौहान के खिलाफ आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी सिद्ध होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही दुकान का अनुबंध पत्र भी निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी उचित दर विक्रेताओं को दिशा निर्देश दिए गए है कि वह कार्डधारकों को नियम अनुसार आवश्यक वस्तुओं का ही वितरण करें। शिकायत मिलने और गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed