फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   notice to chairman's security personnel

पुरकाजी चेयरमैन के कथित सुरक्षाकर्मियों को नोटिस

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
notice to chairman's security personnel
पुरकाजी चेयरमैन के कथित सुरक्षाकर्मियों को नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। पुरकाजी पुलिस ने चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ एक कार्यक्रम में बंदूक लिए खड़े दो कथित सुरक्षाकर्मियों को नोटिस जारी कर उनसे शस्त्रों के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है।
पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी द्वारा कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें चेयरमैन के ठीक पीछे दो युवक बंदूक लिए खड़े थे। खड़े होने की मुद्रा से उनके चेयरमैन के निजी सुरक्षाकर्मी होने की आशंकाएं जताई जा रहीं थीं। उक्त मामले की जानकारी मिलने पर आला अफसरों ने पुरकाजी थाना पुलिस को उक्त दोनों युवकों की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए थे। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि पुलिस जांच में उक्त दोनों युवकों की पहचान शाहनवाज पुत्र बाबू निवासी खेड़ा दरवाजा और आकिल पुत्र शकील निवासी मोहल्ला सर्वज्ञान के रूप में हुई है। उक्त दोनों युवकों को किसी भी तरह का शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में साफ है कि उक्त दोनों युवक या तो किसी अन्य व्यक्ति का लाइसेंसी असलाह लिए हुए थे या फिर अवैध हथियार। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों युवकों को नोटिस जारी कर उनसे शस्त्रों की बाबत स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी को थाने से कनेक्ट किए जाने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना पुलिस ने नगर पंचायत ईओ मनोज यादव को कस्बे में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों को थाने से कनेक्ट किए जाने के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर पुरकाजी पंकज त्यागी ने बताया कि कस्बे में लगे सीसीटीवी सरकारी मद में लगवाए गए हैं। ऐसे में उनका कंट्रोल रूम पुलिस थाने में भी होना चाहिए, ताकि पुलिस को कोई भी आपराधिक घटना होने पर उनसे मदद मिल सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी के चलते नगर पंचायत ईओ को सीसीटीवी कैमरों को थाने से भी कनेक्ट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed