{"_id":"5e989c728ebc3e78b6230cc6","slug":"notice-sent-to-dealer-in-case-of-throwing-ration-card-khatauli-news-mrt478026552","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड फेंकने के मामले में डीलर को नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड फेंकने के मामले में डीलर को नोटिस भेजा
विज्ञापन

जानसठ। कोटेदार ने महिलाओं को राशन देने से इंकार करते हुए गुस्से में उनके राशन कार्डों को फेंक दिया। पीड़िता महिलाओं ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राशन डीलर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बुधवार को कस्बा निवासी महिला फैमिदा, अफसाना व अन्य महिला एक कोटेदार की दुकान पर मुफ्त में मिलने वाले राशन को लेने के लिए गई। आरोप है कि राशन डीलर ने इन महिलाओं को राशन देने से इंकार करते हुए इनके राशन कार्डों को फेंक दिए, जिसको लेकर महिलाओं ने हंगामा भी खड़ा कर दिया था। बृहस्पतिवार को इन महिलाओं ने एसडीएम कुलदीप मीणा से राशन डीलर की शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम ने डीलर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
उधर, खतौली के गांव सरधन निवासी हरिओम के घर के बाहर गली में उसका पड़ोसी पत्थर लगा रहा था। जिसका हरिओम विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई। दोनों पक्षों में में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें हरिओम के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। घायल ने कोतवाली पर पहुंच हमलावर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।