फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice issued for trying to remove pants at a Dhaba

Muzaffarnagar News: ढाबे पर पैंट उतरवाने की कोशिश पर नोटिस जारी

Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Notice issued for trying to remove pants at a Dhaba
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर पंडित वैष्णो शुद्ध ढाबे पर हंगामे और एक कर्मचारी के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। ढाबे पर कर्मचारी के कपड़े उतारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठनों के छह कार्यकर्ताओं को तलब करते हुए नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

चार दिन पहले कांवड़ मार्ग की दुकानों की नेम प्लेट के प्रकरण में रथेडी चौराहे के पास स्थित वैष्णो शुद्ध ढाबे पर बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज व अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे थे। मौके पर ढाबे का संचालक सनव्वर है। तब यशवीर महाराज ने ढाबे का नाम बदलने के लिए कहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने एक कर्मचारी का नाम पूछने के दौरान उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। नई मंडी पुलिस ने कपड़े उतारने का प्रयास करने वाले आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। आरोपी घर नही मिले थे। उनके परिजनों को पुलिस ने नोटिस सौंपकर तीन दिन में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है। मेरठ निवासी दीक्षा शर्मा ने ढाबे को अपना बताया है। संचालक ने सभी कर्मचारी हटा दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed