{"_id":"582ca7e04f1c1b5536900035","slug":"notbandi-made-the-bajarbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ने करा दी बाजारबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी ने करा दी बाजारबंदी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि नोटबंदी से बाजार बंदी की स्थिति पैदा हो गई है। बाजार में कामकाज ठप हो गया है।
व्यापारियों ने कहा है कि नोटबंदी के बाद बाहर से सामान मंगवाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है।
वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों के लिए नई करेंसी निकालने की सीमा बढ़ाई जाए। बैंकों में व्यापारियों के लिए अलग काउंटर लगवाए जाएं। बैंकों के बाहर लंबी लाइनों से जाम की स्थिति हो जाती है, अत: बुजुर्गों और बीमारों के लिए अलग से लाइन लगवाई जाए। बाजारों और दूरदराज के क्षेत्रों में कैश वैन लगवाई जाए।
नई करेंसी बढ़ेगी तभी व्यापार बढ़ेगा। बैंकों में भीड़ कम करने के लिए टोकन व्यवस्था प्रारंभ की जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश त्यागी, सेवाराम गर्ग, अभिजीत सैनी, बलविंद्र सिंह, फुरकान, अनिल, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।