फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not paying dues

बकाया भुगतान नहीं होने से दिवाली फीकी 

Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Not paying dues
rupee shimla
तितावी मिल का पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसानों के साथ दुकानदारों की दिवाली फीकी नजर आ रही है। वहीं क्षेत्र में चल रहे जानलेवा बुखार के कहर से बचने के लिए भी किसान कर्ज पर रुपया उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


रोहाना समिति क्षेत्र में तितावी शुगर मिल के पिछले पेराई सत्र में 15 क्रय केंद्र संचालित थे। गत 28 मार्च तक पेराई सत्र मिल ने तीन लाख 51 हजार क्विंटल गन्ना पेराई किया था, जिसमें कुल भुगतान के सापेक्ष सिर्फ 11 दिसंबर तक का दो करोड़ 24 लाख ही भुगतान किया गया है। 11 दिसंबर 15 के बाद अभी भी किसानों का तितावी मिल पर सात करोड़ 49 लाख रुपये बकाया चला आ रहा है।
विज्ञापन


किसानों के संगठनों के अलावा रालोद और भाजपा कई बार भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं मिलने से जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं क्षेत्र के गांवों में घर-घर में बुखार का प्रकोप है। बुखार से जान बचाने के लिए लोग कर्ज पर रुपया उठाने को मजबूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में नया पेराई सत्र शुरू होने को है। तितावी मिल से पिछले साल का भी भुगतान नहीं मिलने से अधिकांश किसान कर्ज के तले दबा है। जिससे दिवाली पर बाजार भी ठंडे नजर आ रहे हैं। कुबेरदत्त त्यागी, सतीश, राजेश्वर दत्त, अमरीश कुमार, दिनेश त्यागी आदि का कहना है कि किसानों चालू पेराई सत्र में तितावी मिल को आपूर्ति करने में दुविधा में है। पिछले दो सालों से तितावी मिल भुगतान में पिछड़ रही है।       

दो मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट      
रोहाना गन्ना समिति के सचिव नरेश कुमार ने बताया कि खाईखेड़ी और थानाभवन मिल ने नए पेराई सत्र के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। थानाभवन मिल के चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी, कान्हाहेड़ी, रोनी हरजीपुर, पीपलशाह समेत पांच क्रय केंद्रों पर पहली नवंबर से तौल शुरू हो जाएगी।


वहीं खाईखेड़ी मिल से चरथावल, दहचंद, घिस्सूखेड़ा, कुटेसरा, दधेडू और लुहारी में क्रय केंद्र संचालित है। बकौल सचिव, दो नवंबर से तौल के लिए समिति से इंडेंट जारी किया जाएगा। सचिव ने बताया कि नया रिजर्वेशन अभी आना बाकी है, जिसमें कुछ क्रय केंद्र घट या बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed