फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not one yard of land in share, became sugarcane farmer of 1400 bigha

मुजफ्फरनगर: हिस्से में नहीं एक गज जमीन, बन बैठे 1400 बीघा के गन्ना किसान, ले रहे डबल सट्टे का लाभ

Sat, 30 Sep 2023 01:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 1846 मृतक किसानों के नाम से गन्ना सप्लाई हो रहा था। जांच हुई तो सामने आया कि 11 किसान डबल सट्टे का लाभ ले रहे थे।  

विज्ञापन
Not one yard of land in share, became sugarcane farmer of 1400 bigha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में गन्ना क्षेत्रफल और राजस्व अभिलेखों का मिलान करने के बाद 127 ऐसे किसान सामने आए हैं, जिनके पास खेती की एक गज जमीन भी नहीं मिली। चीनी मिलों को यह किसान 93 हेक्टेयर भूमि दिखाकर गन्ने की सप्लाई कर रहे थे। जांच में 1846 मृतक किसान सामने आए, जिनके नाम से बाॅन्ड चल रहे थे। यही नहीं 11 किसानों का डबल सट्टा चलता मिला। 127 किसान ऐसे मिले, जिनका सट्टा आवंटन कृषि योग्य भूमि से भी ज्यादा हो रहा था।

विज्ञापन


जिले में गन्ना सर्वे के दौरान किसानों को आवंटित सट्टे का राजस्व अभिलेखों से मिलान किया गया। गन्ना विभाग के पूरे जिले में चलाए गए इस अभियान से कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

 

जनपद में 127 किसान ऐसे मिले हैं, जिनके नाम से चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन किसान के नाम कृषि की जमीन ही नहीं है। इन किसानों ने 93.302 हेक्टेयर यानी लगभग 1400 बीघा जमीन का गन्ना मिलों में डाला। ऐसे लोगों को बॉन्ड बंद करा दिए गए हैं।

जांच प्रक्रिया में यह भी सामने आया कि जिले में 1846 किसान ऐसे हैं, जो दिवंगत हो चुके हैं और उनके नाम आवंटित सट्टे से 800.891 हेक्टेयर जमीन का गन्ना चीनी मिलों में गया। जिले में 11 किसान ऐसे भी मिले जो डबल सट्टे का लाभ उठा रहे थे।

यह किसान 4.32 हेक्टेयर का गन्ना मिल में सप्लाई कर रहे थे। यही नहीं, जिले में 127 किसान ऐसे सामने आए हैं, जिनको उनकी कुल जमीन से ज्यादा का सट्टा आवंटन हो रहा था। कृषि योग्य भूमि से 25.1 हेक्टेयर अधिक रिकाॅर्ड में दर्ज मिली।

गलत तरीके से चल रहे बॉन्ड बंद किए जाएंगे
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने बताया कि जांच में जो मृतक, डबल सट्टा, अधिक भूमि में सट्टा और भूमिहीन के नाम सट्टा के किसान सामने आए हैं, इनके रिकाॅर्ड को दुरुस्त कर दिया गया है। गलत तरीके से चलाए जा रहे बाॅन्ड को बंद करने की प्रक्रिया अपनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed