फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not Hindustan, but Hindustan...whoever is born is a Hindu: Pramod Krishnam

हिंदुस्तान नहीं, हिंदूस्थान...जो पैदा हुआ, वही हिंदू : प्रमोद कृष्णम

Wed, 08 Oct 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Not Hindustan, but Hindustan...whoever is born is a Hindu: Pramod Krishnam
शहर के गांधीनगर ​स्थित आवास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्वागत करते कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल 
मुजफ्फरनगर। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह हिंदुस्तान नहीं, बल्कि हिंदूस्थान है, यहां पैदा होने वाला हर शख्स हिंदू है। मोहम्मद से लव करने पर किसी को कोई परेशानी नही लेकिन लव में प्रोटेस्ट का क्या काम। सनातन धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। देश में गोवंश की हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे प्रमोद कृष्णम का स्वागत किया गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बरेली प्रकरण पर कहा कि जहां प्रोटेस्ट है, वहां लव नहीं हो सकता। मोहब्बत के नाम पर लोकतंत्र को धमकाने का काम किया जा रहा है। बरेली हिंसा प्रकरण में सपा पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि सपा के राज में ही मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ था। सपा देश में सांप्रदायिक नफरत पैदा कर दंगे कराने चाहती हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रिश्ते राष्ट्र विरोधी ताकतों से है, जो भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संभल में जल्द ही कल्कि का अवतार होगा, मंदिर का निर्माण आ हो गया है। राष्ट्र विरोधी ताकतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नकेल कस रहे हैं। वोट चोरी के सवाल पर कहा कि वह लोग यह आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने जिंदगी भर सत्ता का दुरुपयोग कर देश की संप्रभुता को चुराने का काम किया है। आने वाले चुनाव में बिहार में महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, विशाल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed