फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not a single student got the benefit of scholarship scheme

सीबीएसई छात्रवृत्ति योजना का रिजल्ट जीरो

Thu, 23 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Not a single student got the benefit of scholarship scheme
एक भी स्टूडेंट को नहीं मिला छात्रवृत्ति योजना का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की सीबीएसई छात्रवृत्ति योजना का रिजल्ट यहां जीरो है। स्कूलों और संबंधित विभागों को जानकारी ही नहीं है। यही कारण है कि जिले में एक भी स्टूडेंट को योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
सीबीएसई स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार ने सीबीएसई छात्रवृत्ति योजना चलाई है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। जनपद में योजना से एक भी छात्र लाभान्वित नहीं हो पाया है। समाज कल्याण विभाग में कोई आवेदन किसी ने नहीं किया है। सबसे बड़ा कारण है कि किसी भी स्कूल को योजना के बारे में जानकारी ही विभाग की ओर से दी ही नहीं गई।
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर कहते हैं कि योजना की जानकारी मिलती तो आवेदन किए जाते, लेकिन जानकारी ही नहीं है तो आवेदन कैसे कराते। यही स्थिति शहर के सभी पब्लिक स्कूलों की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन अहमद का कहना है कि योजना तो चल रही है, लेकिन अभी तक इसकी जिले में शुरूआत नहीं हो पाई है। हमने सीबीएसई के मेधावी छात्रों की सूची तैयार कराई है। अभी तक हमें भी यह जानकारी नहीं है कि कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना में आए 11500 आवेदन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की बालिकाओं के हित में चलाई जा रही सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना है। यह योजना स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़ी है। योजना में नवजात के जन्म पर दो हजार रुपये, एक वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण होने पर एक हजार रुपये ,प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर दो हजार रुपये, छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर दो हजार रुपये, नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर तीन हजार रुपये, इंटर करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा करने पर पांच हजार रुपये की धनराशि का लाभ दिया जाएगा। इस योजना में जिले में 11500 बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन आए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन अहमद ने बताया कि सभी पात्रों की जांच कराई जा रही है। अब तक सात हजार आवेदन स्वीकार किए जा चुके हैं। बाकी की जांच का काम चल रहा है। बालिकाओं को इस योजना में छह किस्तों में पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed