Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Normal movement in Muslim colonies

मुस्लिम बस्तियों में सामान्य रही आवाजाही

Sat, 29 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Normal movement in Muslim colonies
मुस्लिम बस्तियों में सामान्य रही आवाजाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। जबकि मुस्लिम बस्तियों में आवाजाही पूरी तरह सामान्य रही। लोग सुबह से ही अपने रोजमर्रा के काम में लगे रहे। दोपहर में जुमे की नमाज की और फिर अपने काम में लग गए। आम जनता ने साफ संदेश दिया कि वह शांति चाहती हैं।
जुमे की नमाज को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन से लेकर शासन तक की निगाहें थी। शासन ने पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिंह चौहान को जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। एक तरफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और तैयारियों में जुटा रहा, वहीं दूसरी ओर आम जनता में किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी। खालापार सहित शहर की मुस्लिम बस्तियों में भ्रमण किया गया तो वहां कुछ भी अलग दिखाई नहीं दिया। सुबह से ही लोग अपने रोजमर्रा के काम पर लगे नजर आए। लोगों ने दोपहर को जुमे की नमाज की और फिर से अपने काम में लग गए। माहौल में किसी तरह का कोई तनाव दिखाई नहीं दिया। जो लोग रेहड़ी लगाते हैं, सब्जी बेचते हैं। अपना प्रतिदिन का जो भी काम करते है, अपने काम पर निकले दिखाई दिए। मुस्लिम बस्तियों की सभी दुकानें सामान्य रूप से खुली दिखाई दीं। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की ओर ध्यान नहीं दिया। खालापार के राशिद ने बताया कि जिले की जनता पहले ही सब झेल चुकी है। झगडे़ से किसी का लाभ नहीं होता। यह बात लोग समझ चुके हैं। सब लोग अपने काम पर लगे हैं, यहां किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

---
दिल्ली में जिले के दो लोगों की मौत से अलर्ट रहा प्रशासन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों में जिले के दो लोग शामिल हैं। इनमें आईबी के जवान अंकित शर्मा की ड्यूटी के दौरान चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अंकित का गांव इटावा में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। खुड्डा गांव के परवेज की भी दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परवेज का शव भी गांव खुड्डा लाकर सुपुर्दे खाक कर दिया। इन दोनों के कारण भी प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। माहौल कहीं बिगड़ न जाए इस पर पूरी तरह निगाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed