{"_id":"60e351378ebc3ec25319cbef","slug":"nomination-for-the-post-of-block-chief-will-be-done-on-july-8-muzaffarnagar-news-mrt546036198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुखी के चुनाव का बिगुल बजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुखी के चुनाव का बिगुल बजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ को होगा नामांकन
मुजफ्फरनगर। चुनाव आयोग की घोषणा करते ही जिले के सभी नौ ब्लाक में प्रमुख के चुनाव का बिगुल बज चुका है। अधिकतम ब्लाकों में भाजपा और विपक्ष में सीधा मुकाबला है।
ब्लाक प्रमुख पद को लेकर आरक्षण की सूचना पहले ही जारी हो चुकी है। पुरकाजी ब्लॉक को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यहां भाजपा की पूर्व जिला मंत्री मालती देवी चुनाव मैदान में हैं। बघरा ब्लाक को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। खतौली और सदर ब्लाक को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बुढ़ाना ब्लॉक को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा चरथावल, जानसठ, मोरना, शाहपुर ब्लाक को अनारक्षित रखा गया है। चुनाव आयोग की घोषणा होते ही चुनाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आठ जुलाई को नामांकन होगा। नौ जुलाई को नामांकन वापसी और 10 जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना होगी। सभी चुनाव की प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक में होगी। जनपद में सभी नौ ब्लॉकों पर चुुनाव की तैयारियों शुरू हो गई हैं। उधर, चुनाव की घोषणा होते ही ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। दावेदार बीडीसी सदस्यों की जोड़तोड़ और घेराबंदी में जुट गए हैं। भाजपा और अन्य पार्टी के पदाधिकारी मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं।