फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No work no-pay formula

नोवर्क नो-पे का फार्मूला हुआ लागू, शिवभक्तों की सेवा करो नहीं तो कटेगा वेतन

Sun, 09 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
No work no-pay formula
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार से शिवभक्त कांवड़ियों का शहर में आगमन के साथ प्रस्थान शुरू हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ  कई विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, शिवभक्तों की सेवा से जी चुराने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर विभागों में अलर्ट जारी किया गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के आला अफसर सक्रिय हैं। विभागों के कर्मचारियों की प्वांइटवार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। शिवभक्तों की सेवा के लिए विभागों ने रविवार को भी तैयारियों को मथा है। कांवड़ मार्ग पर कर्मचारियों को तैनात रखा जाएगा। वहीं, विभागों में कांवड़ यात्रा को लेकर कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि नौ जुलाई से लेकर 24 तक सभी लोगों की छुट्टी बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाओं में छूट गई है। इसके अलावा बहाना बनाकर शिवभक्तों की सेवा करने से जी चुराया तो वेतन काटा जाएगा। रोडवेज और अस्पताल में नो वर्क नो पे का फार्मूला लागू किया गया है।       
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन 
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। डीएम ने रविवार को भी तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मार्गों का निरीक्षण किया। बिजली विभाग ट्रासंफार्मर की बेरिकेडिंग करने और खंभों पर पन्नी चढ़ाने में जुटा है। जिला पंचायत और नगर पालिका ने सफाई अभियान चलाया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन माह के प्रारंभ होते ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। कांवड़ियों को देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारियों के अंतिम रूप में देने में जुट गया है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने रविवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि इस बार सेक्टर बढ़ाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी।

सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट बनने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को सोमवार को ड्यूटी चार्ट दे दिया जाएगा। पुलिस अफसरों के साथ इनका सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिला पंचायत और नगर पालिका के अफसरों के साथ मार्गों का निरीक्षण किया। दोनों विभागों को कांवड़ मार्गों पर सफाई की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कोई हादसा न हो इसे लेकर बेगराजपुर से लेकर पुरकाजी तक के बीच के सभी खंभों पर पन्नी चढ़ाई जा रही है।

अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि टीमों को काम पर लगाया गया है। इस बीच पड़ने वाले लगभग तीन सौ ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग कराई गई है। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने विभाग की व्यवस्था को मौके पर जाकर देखा। आत्रेय ने बताया कि सोमवार की शाम तक विभाग अपना सभी काम पूरा कर लेगा। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी एमडीए को दी गई है।  हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। कांवड़ मार्ग पर हर-हर, बम-बम का जयघोष गूंजने लगा है।

होटल और ढाबों की रसोई में मिली गंदगी 
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रविवार को छापेमारी अभियान चलाया।  एनएच-58 पर बने होटल और ढाबों में अधिकांश की रसोई गंदी मिली। साथ ही कई स्थानों पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बिकती मिलने से अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। हाईवे के होटल और ढाबों पर भी शिवभक्तों का रुकना प्रारंभ हो गया है। प्रशासन ने शिवभक्तों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम फिक्स कर नोटिस बोर्ड पर रेट लिस्ट चस्पा कर दी है। इसी को लेकर सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे पर होटल, ढाबों और अन्य खाद्य दुकानों पर छापेमारी का अभियान चलाया। टीम ने होटल, ढाबों पर बिकने वाली वस्तुओं के साथ रसोई का हाल भी जाना। टीम ने हाईवे पर अशोका प्लाजा, क्वालिटी कैफे, पंडित होटल, पंडित ढाबा, ओम भोजनालय, गुरुनानक भोजनालय, लक्ष्य रेस्टोरेंट, मोगली रेस्टोरेंट आदि पर छापेमारी की। 


कई ढाबों और रेस्टोरेंट की रसोई गंदगी से भरे मिली। खाद्य वस्तुओं का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा कई ढाबों, रेस्टोरेंट पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंग की बोलते बिकती मिली। जिसकी रिपोर्ट बनाकर टीम ने स्वामियों को नोटिस दिया है। कुछ होटल, ढाबों पर रेट लिस्ट गायब मिली। साथ ही भोलों के ठहराव के लिए व्यवस्था न मिलने पर अधिकारियों ने फटकार लगाई। खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ विनीत कुमार ने बताया कि हाईवे और शहरों के भीतर बने होटल, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed