फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No uplift of farmers without cooperation of private companies: Bhupendra

निजी कंपनियों के सहयोग के बिना किसान का उत्थान नहीं: भूपेंद्र

Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
No uplift of farmers without cooperation of private companies: Bhupendra
जिला पंचायत कालोनी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
निजी कंपनियों के सहयोग के बिना किसान का उत्थान नहीं: भूपेंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निजी कंपनियों के सहयोग के बिना किसान का विकास नहीं किया जा सकता। वामपंथी विचारधारा देश के विकास को रोकना चाहती है। देश की व्यवस्था को बाधित किया जा रहा है। जिला पंचायत की आवासीय कालोनी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और इसकी उपयोगिता पूरी दुनिया समझ रही है। वामपंथी विचारधारा देश का विकास रोकना चाहती है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है कानून व्यवस्था पटरी पर आ गई है। जंगलराज का खात्मा किया गया है। शिलान्यास के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, एएमए जितेंद्र कुमार, अर्जुन तोमर, सत्यव्रत बालियान, हरीश राठी, अमित राठी, अनिल त्यागी, संदीप मलिक, हरेंद्र शर्मा, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed