फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No support for loved ones in old age

बुढ़ापे में अपनों का नहीं मिला सहारा

Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
No support for loved ones in old age
शुकतीर्थ के आर्य वृद्घा आश्रम में संचालिका के साथ मौजूद वृद्धाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ/मोरना। घर की बगिया को जिन्होंने अपनी मेहनत और ममता से सींच कर परिवार को खुशियां दी थी, वो महिलाएं वृद्धावस्था में अपनों की उपेक्षा का दर्द सह रही हैं। बुढ़ापे में जब उन्हें सहारे और स्नेह की जरूरत थी, तब उनके दिलों में वियोग की पीड़ा है। पौराणिक शुकतीर्थ में संचालित आर्य महिला वृद्धा आश्रम में जीवन बसर कर रही वृद्ध महिलाओं की यही मार्मिक कहानी है।
विज्ञापन

समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा तथा दुर्व्यवहार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में 2010 में आर्य महिला वृद्धा आश्रम की स्थापना हुई थी, जिसमें बेसहारा वृद्ध महिलाओं को आसरा दिया जाता है। दूरदराज के राज्यों से भी दुखिया बुजुर्ग यहां पहुंचती है। उनमें आत्म विश्वास जगाकर यज्ञ और सत्संग से जोड़ा जाता है। बीते सालों में सार्थक पहल भी की गई। स्वजनों को बुलाकर संवाद के जरिये वैचारिक मतभेद दूर किए गए। वृद्धजनों की सेवा को प्रेरित कर आश्रम से करीब 70 महिलाओं को पुन: उनके परिवारों में वापस भेजा गया। संचालिका साध्वी कांता आर्य ने बताया कि अपनों से उपेक्षित, दुखी वृद्धा तीर्थ में आती हैं, उन्ही की सेवा और सुरक्षा के लिए वृद्धाश्रम संचालित है। फिलहाल गीता, रामकटोरी, राखी, भगवती, सोहनबीरी आदि वृद्धाएं रह रही हैं। सबकी अपनी परिस्थितियां और जीवन की मुश्किल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed