{"_id":"5ec2bd1b8ebc3e902828a7a9","slug":"no-signs-of-infection-before-in-the-merchant-muzaffarnagar-news-mrt482326652","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी में पहले नहीं दिखा संक्रमण का कोई लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी में पहले नहीं दिखा संक्रमण का कोई लक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में अब तक सामने आए कोरोना संक्रमितों की तरह मुकंदपुर में भी पाए गए व्यापारी में भी कोई लक्षण पहले से नहीं देखने को मिला। इसलिए वह लगातार मूवमेंट में रहा। दुकान पर भी काम करता और रोजाना कई लोगों के संपर्क में आया। बताया जाता है कि गांव में दुकान संभालने के साथ ही वह मुजफ्फरनगर में थोक का सामान लेने भी आता जाता रहता था।
जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मिले लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखे। 24 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इसी तरह मुकंदपुर में मिला संक्रमित भी एंसिप्टोमैटिक है। यदि ऑपरेशन से पहले चिकित्सक उसकी कोरोना जांच न कराते तो पता ही नहीं लगता कि वह कोरोना पॉजिटिव है। न तो उसमें कोई लक्षण थे और न ही कोई अन्य परेशानी। इसलिए वह लगातार अपनी दुकान पर काम करता रहा। इस दौरान उसके संपर्क में बहुत से लोग आए होंगे। इन सभी को ट्रेस कर पाना संभव नहीं है। उसकी दुकान से सामान खरीदने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।