{"_id":"5ef4e58e8ebc3e42b9253930","slug":"no-order-for-waiver-of-fees-deposit-it-at-your-convenience-muzaffarnagar-news-mrt488176728","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस माफी का नहीं आदेश, सुविधानुसार कराएं जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस माफी का नहीं आदेश, सुविधानुसार कराएं जमा
विज्ञापन
फीस मुद्दे पर आयोजित बैठक में शामिल स्कूल संचालक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फीस माफी का नहीं आदेश, सुविधानुसार कराएं जमा
मुजफ्फरनगर। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन, एफिलिएटेड स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, इंडिपेंनडेंट स्कूल एसोसिएशन, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय संगठन एवं मायनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में फीस जमा नहीं होने पर स्कूलों के सामने आ रही दिक्कतों पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि फीस माफी का सरकार का कोई आदेश नहीं है। इसलिए स्कूलों का सहयोग करते हुए फीस अपनी सुविधा के अनुसार फीस जमा कराते रहें।
न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में ओपी चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग का फीस माफी का कोई निर्देश नहीं है। स्कूलों की फीस में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, अभिभावक फीस माफी के भ्रामक प्रचार से गुमराह न हों। सुविधानुसार किश्तों में शुल्क जमा कराते रहें। कुलदीप सिवाच ने गतवर्ष की भी काफी फीस बकाया रह गई है जिससे स्कूल पहले से ही आर्थिक संकट में हैं। अभी तक कोरोना महामहारी के कारण स्कूल खुलने की निश्चितता नहीं है। विद्यालयों के सामने समस्या बढ़ती जा रही है। राधेश्याम सिंघल ने सरकार से विद्यालयों को सहयोग करने की मांग की। बैठक में चंद्रपाल सिंह, सुघोष आर्य, प्रवेंद्र दहिया, अतुल वर्मा, मासूल अली त्यागी, ब्रह्मस्वरूप, मीनाक्षी मित्तल, डॉ. सतवीर सिंह, वचन सिंह वर्मा, दुष्यंत कुमार, अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।