फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No one will get entry without card: CO

बिना कार्ड किसी को नहीं मिलेगी एंट्री: सीओ

Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
No one will get entry without card: CO
बिना कार्ड किसी को नहीं मिलेगी एंट्री: सीओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। मतगणना के लिए सीओ सदर हेमंत कुमार ने पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी कार्ड पर केंद्र में घुसने की अनुमति होगी। कोरोना कर्फ्यू के कारण सड़क़ों एवं केंद्र के आसपास किसी को नहीं घूमने दिया जाएगा।
शनिवार को सीओ सदर हेमंत कुमार ने तमाम स्टाफ की मीटिंग लेकर कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की अपील की। रविवार को गांधी इंटर कॉलेज में 19 कक्षों में होने वाली मतगणना के लिए दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक शिफ्ट में आधा सेक्शन पीएसी, एक इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक समेत 16 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। एक बैरियर मुख्य गेट और दूसरा बैरियर कस्बे की तरफ 200 मीटर की दूरी पर रहेगा। यहीं से पास दिखाने के बाद आगे जाने की अनुमति होगी। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा मतगणना कराने वाले गांवों की घोषणा के अनुरूप ही उम्मीदवार और एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। एक साथ सभी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर एमपी सिंह, एसएसआई इंद्रजीत सिंह, कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

आरओ ने गांधी इंटर कॉलेज में पूरी कराई तैयारी
चरथावल। मतगणना के लिए नियुक्त किए गए आरओ आरके सागर ने शनिवार को ब्लॉक से कार्ड आदि बनाने की प्रक्रिया के बाद गांधी इंटर कॉलेज पहुंचकर मतगणना की तैयारियां पूरी कराई। उनके साथ प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार एवं 13 एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed