फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No one has filed objection in Budhana Block

आरक्षण को लेकर बुढ़ाना ब्लॉक में नही आई कोई आपत्ति

Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
No one has filed objection in Budhana Block
बुढ़ाना ब्लॉक में किसी ने नहीं दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में घोषित आरक्षण से बुढ़ाना ब्लॉक में कई दिग्गजों के सपने धराशायी हो गए। आरक्षण को लेकर प्रशासन द्वारा भावी उम्मीदवारों व ग्रामीणों से आपत्तियां मांगी गई है। बुढ़ाना ब्लॉक में कोई भी आपत्ति दर्ज कराने नहीं आया। अधिकतर ग्रामीण आपत्ति दर्ज करवाने जिला मुख्यालय पहुंचे।

आरक्षण घोषित होने के बाद प्रशासन द्वारा चार से आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का समय निर्धारित किया है। गठवाला खाप के गांव खेड़ामस्तान व खरड़ को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। दोनों गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा जारी मानक के अनुसार दोनों गांव इस श्रेणी में नहीं आते है। दोनों गांव के ग्रामीण अपनी आपत्ति दर्ज करवाने जिला मुख्यालय पहुंचे। खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना कपिल कुमार व कार्यालय के प्रधान सहायक शमशाद अली ने बताया कि आपत्ति दर्ज करने के लिए आठ मार्च तक का समय दिया गया है। ग्रामीण अपनी आपत्ति ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय पर दर्ज करवा सकता है। आपत्ति का समय प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। बृहस्पतिवार को कोई भी ग्रामीण खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed