{"_id":"61b79365594b1c0c833c8af1","slug":"no-need-to-panic-and-despair-in-difficult-times-nomani-devband-news-mrt5689121176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन समय में घबराने और निराश होने की जरूरत नहीं : नोमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन समय में घबराने और निराश होने की जरूरत नहीं : नोमानी
देवबंद में समाज सुधार कार्यक्रम में विचार रखते मौलाना सज्जाद नोमानी
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना सज्जाद नोमानी ने देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा हालात का सामना इस्लाम के शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश से ही किया जा सकता है। यह कठित समय है, लेकिन घबराने और निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मदरसों के लोग ही देश को आर्थिक और सामाजिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार की रात्रि मोहल्ला बड़जियाउलहक स्थित मस्जिद कमाल शाह में आयोजित समाज सुधार कार्यक्रम में मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे के साथ ही इस्लाम की शिक्षाओं को सार्वजनिक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह देश हमारा है और हमारे बुजुर्गों के बलिदानों से ही देश को आजादी मिली है। इसलिए हम सभी को देश के लिए चिंतित रहना चाहिए। मौलाना सज्जाद ने यह भी कहा कि जो मुल्क कर्ज के बोझ के तले दब जाएगा, उसका नाश होता चला जाएगा। आज के हालात को देखकर यही कहा जा सकता है कि मुल्क को सिर्फ उलमा ही बचा सकते हैं। इससे पूर्व मौलाना सज्जाद नोमानी मौलाना हसनुल हाशमी के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर दुख का इजहार किया। इसमें मौलवी सईद मोईन कासमी, मौलाना एजाज-उल-हक, मौलाना नाहिद, मौलाना अब्दुल हादी, सैयद सुफियान काजमी, हाफिज अबूबकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।