{"_id":"5f09eeb58ebc3e636c66479b","slug":"no-more-than-two-children-get-the-right-to-contest-elections-muzaffarnagar-news-mrt4907582133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से ज्यादा बच्चों वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से ज्यादा बच्चों वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो से ज्यादा बच्चे वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण अभियान पर विचार करने का सुझाव दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड की तरह दो से अधिक बच्चे होने की स्थिति में किसी को भी पंचायत चुनाव लड़ने का अधिकार न दिया जाए।
विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम को लिखे पत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ बालियान ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती हुई जनसंख्या गंभीर समस्या है। इसके कारण प्रदेश वासियों को प्रदेश की लाभकारी नीतियों, योजनाओं एवं संसाधनों का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता। प्रदेश वासियों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। प्रदेश को जनसंख्या नियंत्रण अभियान का आरंभ करना चाहिए। इसकी शुरुआत आगामी पंचायत चुनाव से की जा सकती है। उत्तराखंड राज्य की तरह पंचायत चुनाव में ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार न दिया जाए जिसके दो से अधिक बच्चे हैं।