फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No lights on the overbridge

ओवरब्रिज पर नहीं लाइट, अंधेरे में होते है हादसे   

Sat, 04 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
No lights on the overbridge
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने सिटी मस्जिट्रेट का ज्ञापन देकर गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि ओवरब्रिज पर होने वाले हादसों पर अंकुश लग सके।      
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल के नेतृत्व में व्यापारी कचहरी में पहुंचे। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में अवगत कराया कि मालवीय चौक से गांधी कॉलोनी जाने वाले ओवरब्रिज पर रात में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। पुल के घुमावदार होने के कारण सामने से आता वाहन दिखाई नहीं देता और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर भी अंकुश लगवाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कुत्तों और बंदरों को पकड़वा कर शहर से बाहर छुड़वाया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में शहर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करवाने की भी मांग की गई। इस दौरान राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, मनोज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रियांश गोयल, अतुल जैन, शशांक राणा, हर्षित गर्ग, ध्रुव मित्तल, विकास पाल, यश सिंघल, शुभम अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मनोज रोहेला, अमित गोयल, वेदप्रकाश, हरि किशन डॉ. नितिन जैन,  विजय कुमार,  नितिन बंसल, नितिन कुच्छल, कपिल सिंधी, देवेंद्र चौहान, ललित बंसल, अमित गोयल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed