{"_id":"5e9dd8998ebc3ed53a72dcb2","slug":"no-investigation-report-came-from-two-days-muzaffarnagar-news-mrt4785342140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से कोई नहीं आई जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से कोई नहीं आई जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
दो दिन से कोई नहीं आई जांच रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। जिले से भेजे जा रहे कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं आ रही। दो दिन से जिले को एक भी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है जबकि सोमवार को 69 नए सैंपल भेजे गए। अब लंबित सैंपलों की संख्या 252 हो गई है जबकि 88 नए लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आलोक कुमार के अनुसार अब तक 558 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 304 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 299 नेगेटिव तथा पांच केस पॉजिटिव सामने आए। दो सैंपल डैमेज हुए हैं। सोमवार को 69 नए सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। कुल लंबित सैंपल की संख्या 252 हो गई है। उधर, जिले के पांच क्वारंटीन सेंटरों में 116 लोगों को रखा गया है। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में 43 और ग्रामीण क्षेत्र में 45 नए होम क्वारंटीन बढ़े हैं। कुल होम क्वारंटीन की संख्या 3831 हो गई है। सीएमओ डा. प्रवीण चौपड़ा का कहना है कि सोमवार को 60 से ज्यादा सैंपल भेजे जाएंगे।
पॉजिटिव लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी नहीं आई
बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में रखे गए कोरोना पॉजिटिव लोगों की दूसरी जांच के लिए शनिवार को सैंपल लेकर भेजे गए थे लेकिन इनकी रिपोर्ट भी प्राप्त नहीं हुई है। इससे पता नहीं लग पाया है कि इन लोगों की सेहत में कितना सुधार हुआ है।
विज्ञापन
रैपिड किट के इस्तेमाल को जारी होंगे निर्देश
कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए जिले को 700 रैपिड जांच किट मिली थी। रविवार को कोटा से आए छात्र-छात्राओं की जांच इन्हीं किट के जरिए की गई। सीएमओ ने बताया कि किट का इस्तेमाल किस तरह किया जाना है और किन लोगों के लिए होना है, इसके विस्तृत दिशा निर्देश शासन से दिए जाएंगे। जब तक निर्देश नहीं मिल जाते तब तक रैपिड किट के इस्तेेमाल पर रोक लगा दी गई है।