फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No improvement in the condition of rape victim girl

दुष्कर्म पीड़िता बालिका की हालत में नहीं सुधार

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
No improvement in the condition of rape victim girl
दुष्कर्म पीड़िता बालिका की हालत में नहीं सुधार
विज्ञापन

छपार। दुष्कर्म पीड़िता छह वर्षीय बालिका की हालत में सुधार नहीं है। उसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, आरोपी युवक पुलिस चौकी व छपार स्टैंड पर टेंपो से उतरता सीसीटीवी में दिख रहा है, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं आ पा रहा। जिस कारण आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई।

बालिका का परिवार सहारनपुर जनपद के एक गांव से आकर बरला में झोपड़ी में रहता है और पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बालिका रविवार दोपहर बाजार में दर्जी की दुकान से अपने कपड़े लेने गई थी। काफी देकर तक वह नहीं लौटी और बेहोशी की हालत में जंगल में चारा लेने गई एक महिला को पड़ी मिली। वह उसे लेकर गांव पहुंची और पुलिस को सूचना दी। बालिका को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पुरकाजी भेजा। वहां से उसे मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय और रात में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता से तहरीर लेकर दुष्कर्म के प्रयास में अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि एक युवक ने बालिका को दुकान से कुरकुरे का पैकेट दिलाया। आरोपी युवक चौकी पुलिस के सीसीटीवी के साथ ही बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी में दिख रहा है, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं आ पा रहा। काफी तलाश के बावजूद आरोपी मिल नहीं पाया है। घटना को चौबीस घंटे से ज्यादा समय बीत गया है। गांव में रोष व्याप्त है। लोग घटना को दुष्कर्म की होना मान रहे हैं। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार का कहना है कि बालिका के शरीर पर कोई चोट नहीं है। डाक्टरों ने स्लाइड बनाई है, उसे जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed