{"_id":"61b8e2d67963702c6f6d4045","slug":"no-harm-to-bsp-from-asp-in-elections-raine-devband-news-mrt5690732102","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव में आसपा से बसपा पर कोई नुकसान नहीं: शमशुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव में आसपा से बसपा पर कोई नुकसान नहीं: शमशुद्दीन
विज्ञापन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन का स्वागत करते सांस?
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने मंगलवार को यहां हुए एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि बंगाल सहित अन्य राज्यों में हुए चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लिए। यदि वह पहले ही कानूनों को वापस ले लेते तो किसानों की जान बच जाती। इसके बाद पत्रकार वार्ता में राईन ने कहा कि आजाद समाज पार्टी से न पहले बसपा पर कोई फर्क पड़ा और न ही अब पड़ेगा। बहुजन समाज पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बहन जी को छोड़कर जाने वाला नहीं है।
मंगलवार को मंगलौर पुलिस चौकी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में शमशुद्दीन राईन ने कहा कि जो जख्म इस सरकार ने किसानों को दिया है वह कभी भरने वाला नहीं है। यह माफी का ड्रामा कर यह समझ रहे है, कि किसान इनको माफ कर फिर से वोट दे देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले न नौजवानों के हैं और न ही किसानों के वह सिर्फ अडानी, अंबानी के हैं और उन्हीं के लिए काम करते हैं। इसलिए यह पूंजीपतियों की सरकार कही जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओँ से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, सांसद फजुलर्रहमान, देवबंद विधानसभा प्रभारी राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राज सिंह माजरा, रविंद्र मोल्हू ने भी विचार रखे। इसमें राजकुमार, बिजेंद्र कश्यप, विकास कुमार, नरेश गौतम, डा. मेघराज, महमूद अली, अजब सिंह, वेदपाल, राजपाल कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
राजेंद्र चौधरी होंगे देवबंद विस से बसपा प्रत्याशी: राईन
देवबंद। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि राजेंद्र चौधरी को विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है और जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगी इन्हीं को यहां से चुनाव लड़ाया जाएगा। राईन की इस घोषणा के बाद बसपाइयों में हलचल मची हुई है।