फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No farmer's land will go through agricultural laws

कृषि कानूनों से नहीं जाएगी किसी किसान की जमीन

Sun, 14 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
No farmer's land will go through agricultural laws
कृषि कानूनों से नहीं जाएगी किसी किसान की जमीन
विज्ञापन

खतौली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। इनसे किसी किसान की जमीन नहीं जाएगी, यह केवल विपक्ष की राजनीति है, जिसके चलते किसानों को बरगलाया जा रहा है।

ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित शौचालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों को बेवजह विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाया जा रहा है। कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हित में हैं। यह किसानों के ऊपर निर्भर करता है कि वे कॉट्रेक्ट फॉर्मिंग करें या न करें। प्रधानमंत्री मोदी कानूनों के संबंध में किसानों से बातचीत के लिए भी तैयार हैं, ताकि हर तरह के संशय दूर किए जा सकें। विधायक विक्रम सैनी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इससे पहले नवर्निमित शौचालय का उद्घाटन डॉ संजीव बालियान व विक्रम सैनी ने किया। बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने पांच वर्ष के ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति गौतम सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन ओमवीर सिंह, विजय शेखर, चरणसिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह राणा, पंकज भटनागर, रविंद्र कुमार, विजयपाल, डॉ कर्णसिंह, धर्मपाल अधाना, ललित आर्य और प्रशांत डायरेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed