फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No entry of common man in Uttar Pradesh Foundation Day Fair

स्थापना दिवस के मेले में आम आदमी की नो एंट्री

Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
No entry of common man in Uttar Pradesh Foundation Day Fair
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव में कराटे की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्थापना दिवस के मेले में आम आदमी की नो एंट्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन अधिकारियों और नेताओं का मेला बनकर रह गया। इस मेले में आम आदमी की कोई एंट्री नहीं हुई। एंट्री गेट पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए शहर के नुमाइश ग्राउंड में यूपी के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस मेले में आम आदमी की एंट्री नहीं थी। नुमाइश ग्राउंड में दो एंट्री गेट बनाए गए थे। दोनों गेट पर पुलिस का सख्त पहरा रहा और आम आदमी को अंदर नहीं जाने दिया गया। मेले में स्टॉल लगाने वाले, अधिकारी और कर्मचारी ही अंदर एंट्री कर पाए। पत्रकारों को भी कार्ड देखकर एंट्री करने दिया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ जो लोग आए थे वही एंट्री कर पाए। प्रशासन की इस व्यवस्था से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी नाराज नजर आए। उन्होंने अपने भाषण में अफसरों से कहा कि इस मेले में आम आदमी क्यों नहीं है। मेले का लाभ तब है, जब आम आदमी मेले में भाग ले। मेले के आयोजक सीडीओ आलोक यादव इस सवाल पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed