{"_id":"68ac6645e6e65173610e60da","slug":"no-clue-found-about-the-missing-drug-dealer-two-police-teams-are-searching-for-him-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152817-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लापता दवा व्यापारी का नहीं मिला सुराग, पुलिस की दो टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लापता दवा व्यापारी का नहीं मिला सुराग, पुलिस की दो टीम तलाश में जुटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लापता दवा व्यापारी की तलाश में जुटी पुलिस की दो टीम को अभी तक नही सफलता नही मिली है। पुलिस ने व्यापारी को रिश्तेदारी व संभावित सभी स्थानों पर भी तलाश किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी।
खालापार थाने की कृष्णापुरी कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी पंकज वर्मा ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर मेडिकल की दुकान खोली है। व्यापारी शनिवार को दुकान पर आए थे। इसके बाद वह दुकान को बंद कर चाबी पड़ोसी को देकर चले गए थे। उन्होंने अपने रिश्तेदार के पास जाना बताया था।
इसके बाद वह घर नही लौटे। उनकी बाइक भी दुकान के पास खड़ी मिली थी। दुकान में एक डायरी में पत्र मिला था जिसमें उन्होंने परेशानी के चलते खुद जाना लिखा था। पुलिस ने जानकारी पाकर व्यापारी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि व्यापारी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद काफी तलाशने पर कोई जानकारी नही हुई है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। पुलिस की दो टीम कार्रवाई में जुटी है। उधर, परिजन भी अपने स्तर से उनकी तलाश में लगे हुए है।