फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No citizenship is threatened by CAA: MLA

सीएए से किसी की नागरिकता को खतरा नहीं : विधायक

Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
No citizenship is threatened by CAA: MLA
देवबंद में सीएए के समर्थन में चल रहे भजन कीर्तन में विचार रखते क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह राव? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में सीएए के समर्थन, समान नागरिकता संहिता, जनसंख्या नियंत्रण कानून और एनआरसी की मांग को लेकर चल रहा भजन कीर्तन कार्यक्रम 24वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह महिलाओं के बीच पहुंचे और समर्थन देते हुए कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में चल रहे भजन कीर्तन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने महिलाओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण, प्रयास और साहस की सराहना करते हुए कहा कि सीएए से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा सम्मान व नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने कहा कि सीएए का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन फिर भी कुछ भ्रमित अज्ञानी लोग मजहबी आधार पर सड़कों को जाम कर रहे हैं तथा कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून के विरोध के बहाने अनुच्छेद-370, तीन तलाक और राम मंदिर के सौहार्द पूर्ण समाधान की भड़ास निकाली जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सभी समस्याओं का हल किया जा रहा है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। विधायक कुंवर ब्रिजेश ने यह भी कहा कि दिल्ली हिंसा के पीछे वामपंथी, कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी का हाथ है जिन्होंने राजनैतिक लाभ के लिए लोगों को भड़का कर दिल्ली को जलाया है। हिंसा के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले विधायक को पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विचित्रा राणा, सीमा धीमान, पवन गुसाई, शकुंतला, बबली, पूनम, श्वेता, मीना तोमर, नंदिता, संतोष गर्ग, माया, अंगूरी,मंजूर, डोली गोयल, शुभलेश शर्मा, इंद्रेश देवी और मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed