{"_id":"58712a664f1c1b076515ab1a","slug":"niyamon-ki-udayi-dhajjiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता की उड़ाई जा रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता की उड़ाई जा रहीं धज्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खतौली के गांव मोहददीपुर में सीएम का फोटो लगा राशन कार्डो का वितरण करता राशन डीलर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में चुनाव आचार संहिता का पालन कराए जाने को लेकर प्रशासन भले ही बडे़-बडे़ दावे करता हो, मगर सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के फोटो लगे राशन कार्ड ग्रामीणों को धड़ल्ले से बांटे जा रहे हैं। जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
पांच जनवरी को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम तथा सीओ ने पुलिस बल और नगर पालिका कर्मचारियों को लेकर नगर से तमाम राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स और पोस्टरों को उतरवाना शुरू कर दिया था। वाहनों पर लगी झंडियां और हूटर भी उतारे जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का फोटो लगा राशन कार्ड ग्रामीणों को बांटा जा रहा है। शनिवार को गांव मोहद्दीपुर में ग्रामीणों को इसी प्रकार के राशन कार्डों का वितरण किया गया। राशन डीलर ने बताया कि यह कार्ड बंटवाने के लिए अधिकारियों के उन्हें सख्त आदेश मिले हैं।
उधर, आपूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का फोटो लगा राशन कार्ड जो डीलर वितरण कर रहा है, वह गलत है। राशन डीलरों को पहले ही हिदायत दी गई थी कि वह राशन कार्ड से फोटो हटा कर कार्डों का वितरण करें। इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में एसडीएम से संपर्क नहीं हो सका।