फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nisha was the first in the senior category of 15 hundred meters race

15 सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में निशा रही प्रथम

Tue, 01 Nov 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nisha was the first in the senior category of 15 hundred meters race
62 खतौली के पिकेट इंटर कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड लगाती छात्राएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। पिकेट इंटर कालेज में क्रीड़ास्थल पर चल रहे चार दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीसरे दिन बालिका वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में प्राणनाथ इंटर कालेज रतनपुरी से ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शिफा देवी मंदिर इंटर कालेज रही। तृतीय स्थान पर काजल राजकीय इंटर कालेज भैसी रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रिया शर्मा द्वितीय और सानिया तृतीय स्थान पर रही। सौ मीटर सब जूनियर वर्ग में आस्था प्रथम, राधिका द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में ज्योति प्रथम, शिफा द्वितीय, मंजु तृतीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर जूनियर वर्ग में रिया प्रथम, स्वाति चौहान द्वितीय, तानिया तृतीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर सब जूनियर वर्ग में आस्था प्रथम, सना द्वितीय, जान्ह्वी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद सीनियर वर्ग में निशा प्रथम, मंजु द्वितीय, अन्नू तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक सीनियर वर्ग में साक्षी देवी प्रथम, तनु द्वितीय, तुलसी तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक जूनियर वर्ग में स्वाति चौहान प्रथम, रिया द्वितीय, प्रिया तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में राधिका चौहान प्रथम, आरूषि द्वितीय, प्रीति जैन तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में ज्योति प्रथम, अनुष्का द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, अन्नू द्वितीय, रजनी तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर जूनियर वर्ग दौड़ में रिया प्रथम, सलोनी द्वितीय, प्राक्षी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में माही प्रथम, मनीषा द्वितीय, जान्ह्वी तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में अनुष्का प्रथम, बुशरा द्वितीय, ललिता तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद सब जूनियर वर्ग मे तानिया प्रथम, सना द्वितीय, रूखसार तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर सब जूनियर वर्ग दौड़ में आस्था प्रथम, सना द्वितीय, राधिका तृतीय स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, काजल द्वितीय, वंशिका तृतीय स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में तुन प्रथम, साक्षी द्वितीय, आंचल तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो जूनियर वर्ग में स्वाति चौहान प्रथम, अंजलि द्वितीय, सिमरा तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो सब जूनियर वर्ग में नैना प्रथम, अनामिका द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रही।
छह सौ मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में पूजा प्रथम, नैंसी द्वितीय, राधिका तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद सीनियर वर्ग में मधु प्रथम, राशि द्वितीय, निशा तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में अन्नू प्रथम, रानी द्वितीय, शगुन तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक सीनियर वर्ग में अनुष्का ने बाजी मारी। 15 सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में निशा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही। 15 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, रीतू द्वितीय, रानी तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता आयोजन में तहसील क्रीड़ा प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, शुभम पाल, विक्रांत चौधरी, विकास गौरव कृष्णपाल, रविंद्र कुमार, आकांक्षा, गरिमा चौधरी, पूजा चौधरी, अरविंद्र, अनिल, अशोक कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed