फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Niramya Jan Sansthan complained about pollution

प्रदूषण फैलाने की शिकायत, कार्रवाई शुरु

Mon, 24 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Niramya Jan Sansthan complained about pollution
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण समस्या हुई विकराल
विज्ञापन

सिखेड़ा। निरामय जन संस्थान के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर क्षेत्र में फैक्टरियों और पेपर मिलों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी व प्लास्टिक व पन्नी जलाने से निकल रहे धुएं से बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया है कि बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण समस्या विकराल होती जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार फैक्टरियों व पेपर मिलों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

संस्थान के अध्यक्ष प्रवेश पाल ने बताया कि क्षेत्र की कई फैक्टरी और पेपर मिलों के प्रदूषण फैलाने और क्षेत्र के नालों में केमिकल युक्त पानी छोड़ने से पीने का पानी दूषित हो गया है। इस पानी के पीने से लोग गंभीर बीमारी कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। कैंसर से कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है और अभी भी संक्रमण जैसी बीमारी से लोग पीड़ित हैं। आरोप लगाया कि पेपर मिल और फैक्टरियां पन्नी जला रही हैं, जिससे वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संस्थान के सहायक अधिकारी सर्वेश कुमार ने शिकायतकर्ता निरामय जन संस्थान अध्यक्ष प्रवेश पाल को पत्र लिखकर अवगत कराया कि वायु और जल प्रदूषणकारी उद्योगों की निगरानी के लिए जिलाधिकारी की ओर से टीम बनाकर निरंतर निरीक्षण कराकर आख्या प्राप्त की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि इस सप्ताह फैक्टरियों में जलाने के लिए ले जाई जा रही पन्नी से भरी छह गाड़ियों को सील कर एसडीएम को कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed