फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine roads will be built in the district at a cost of 59 crores

जिले में 59 करोड़ में बनेगी नौ सड़कें

Tue, 01 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine roads will be built in the district at a cost of 59 crores
जिले में 59 करोड़ की लागत से बनेंगी नौ सड़कें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद में 59 करोड़ की लागत से करीब 98 किलोमीटर की नौ सड़कों का नवनिर्माण होगा। छह सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ भी हो गया, जबकि तीन मार्गों का निर्माण अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। सड़कों के निर्माण होने के बाद आवागमन के दौरान यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सोमवार को अपने आवास पर संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही छह सड़कों के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता एएम त्रिपाठी, एई रवि, जेई अतुल गुप्ता, जगदीश, अखिलेश के अलावा विजय चौधरी, मनोज राजपूत, अमित प्रमुख, अनिल त्यागी, अक्षय पुंडीर, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन मार्गों पर निर्माण कार्य हो चुका है शुरू
1. गुप्ता रिसोर्ट से पुरबालियान मार्ग: यह मार्ग जड़ौदा-लच्छेड़ा एवं मोल्हाहेड़ी होते हुए पुरबालियान तक जाएगा, जिसकी लम्बाई 12.08 किमी है। इस पर लागत 8 करोड़ 12 लाख होगी। करीब चार किमी दोनों ओर नाली निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-चरथावल से अकबरगढ मार्ग: यह मार्ग चरथावल-चौकडा-कसौली-न्यामू होते हुए अकबरगढ तक जाएगा, जिसकी लंबाई 14.35 किमी है। इसकी लागत नौ करोड 10 लाख है।
3-शाहपुर से सिसौली मार्ग : यह मार्ग शाहपुर से गढी-दुल्हैरा-सद्वरूद्वीननगर होते हुए सिसौली तक जाएगा। लंबाई 13.15 किमी है। इसकी लागत 7 करोड 74 लाख है।
4-टबीटा-तिगाई मार्ग : एनएच-58 के टबीटा से टिटौडा-ककराला-पिपलहेडा-मढकरीमपुर होते हुए तिगाई तक जाएगा। लंबाई 11.20 किमी है। मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामों के अंदर लगभग 4.1 किमी सीसी-इंटरलाकिग तथा 4.1 किमी ग्रामों के अंदर दोनों ओर की नाली निर्माण होगा। इसकी लागत सात करोड 10 लाख होगी।

5-दधेडू खुर्द से बाननगर मार्ग:- यह मार्ग दघेडू खुर्द से दीदाहेड़ी होते हुए बाननगर तक बनेगा। 9.05 किमी के इस मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामों के में 1.22 किमी सीसी-इंटरलॉकिंग, 2.00 किमी ग्रामों के अंदर दोनों ओर की नाली निर्माण होगा, इसकी लागत 5 करोड़ 73 लाख होगी।
6-बढ़ेडी से गाधला मार्ग : यह मार्ग बढ़ेडी से दतियाना-शाहदरा बांगर होते हुए गाधला तक जाएगा, जिसकी लंबाई 9.9 किमी है। इसकी लागत छह करोड़ 43 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed