{"_id":"5a0c7d7a4f1c1baf678bbc96","slug":"nine-leaders-expelled-from-sp-for-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से नौ नेता छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से नौ नेता छह साल के लिए निष्कासित
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने बगावत कर निकाय चुनाव लड़ने वाले और दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों का सहयोग करने वाले नौ नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में बुढ़ाना के तौसीफ राही और खतौली के जमशेद मलिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बताया कि हाईकमान के आदेश पर ऐसे नेताओं को जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। निष्कासित नेताओं में कुछ ऐसे हैं, जो पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और कुछ चुनाव लड़वा रहे हैं। जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, इनमें पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुढ़ाना के तौसीफ राही, खतौली के पूर्व नगराध्यक्ष जमशेद मलिक, सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव खतौली के शमशाद मलिक, मीरापुर के पूर्व नगराध्यक्ष राजू सैनी, पूर्व नगराध्यक्ष सुशील शर्मा, नामित सभासद रहे रिजवान कुरैशी मीरापुर, पुरकाजी के तीन पूर्व नगराध्यक्ष अफजाल अहमद, मुर्तजा हैदर, सुलेमान शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा के दो बागी प्रत्याशी निष्कासित
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे खतौली के मदन छाबड़ा और मीरापुर के मनोज भद्रकाशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनके अलावा दस पार्टी नेताओं को अनुशासनहीनता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले भाजपा ने विद्रोहियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। निकाय चुनाव में पार्टी की फूट को रोकने के लिए यह कार्रवाई हुई है। जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन छाबड़ा पार्टी की घोषित प्रत्याशी रितू जैन के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर मदन छाबड़ा का निष्कासन किया गया है। इसी प्रकार मीरापुर में पार्टी की घोषित प्रत्याशी के खिलाफ प्रत्याशी उतारने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भद्रकाशी को भी निष्कासित किया गया है। इन दोनों के साथ ही लगभग दस पार्टी के ऐसे नेता हैं, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद इन नेताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन