Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nikshay Day: Samples for 479 suspects for TB discharge

नि:क्षय दिवस: टीबी मुक्ति को 479 संदिग्धों के लिए नमूने

Sat, 15 Apr 2023 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Nikshay Day: Samples for 479 suspects for TB discharge
जिले में सभी एबीएचडब्ल्यूसी, सीएचसी और पीएचसी पर चलाया गया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए एकीकृत नि:क्षय दिवस पर विशेष अभियान चलाया गया। 400 से अधिक संदिग्ध लोगों के नमूने लिए गए। पांच हजार से अधिक लोगों को परामर्श दिया गया।
जिले के 240 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, नौ सीएचसी और 43 पीएचसी पर टीबी रोगियों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पहुंचे पांच हजार 675 लोगों ने परामर्श लिया। इनमें 479 टीबी संदिग्ध मरीजों के नमूने भी लिए गए। इसी के साथ सभी को टीबी के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि 2025 तक देश को टीवी मुक्त करने का शासन का संकल्प है।

यह की गई नई व्यवस्था
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि अब तक जिले में सिर्फ 26 केंद्रों पर ही टीबी के लिए नूमने लिए जाते थे, लेकिन अब 240 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी नमूने लिए जाते है। यहां से यह नमूने उन्हीं कलेक्शन प्वाइंट पर जाते है। इसके बाद लैब में जाते है। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को एबीएचडब्ल्यूसी पर ही मिल जाती है। इससे मरीजों को काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने पर मिलेगी सरकारी सुविधाएं
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों के नमूने लिए गए है, अगर वह टीबी पॉजीटिव आते है, तो उन्हें सरकारी सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पॉजीटिव मरीज का छह माह का पूरा इलाज मुफ्त में किया जाएगा। साथ ही उन्हें हर माह पांच सौ रुपये भी दिए जाएंगे।

ये है टीबी के लक्षण
- दो हफ्ते या उससे अधिक खांसी का होना।
- दो हफ्ते या उससे अधिक बुखार का होना।
- पिछले एक माह से सीने में दर्द रहना।
- तेजी से वजन और भूख का कम होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed